Posts

प्रेम विवाह Love Marriage में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपनाएं ये ज्‍योतिषीय उपाय।

Image
Love Marriage प्रेम विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपनाएं ये ज्‍योतिषीय उपाय। आधुनिक जीवनशैली के साथ-साथ लोगों की सोच भी आधुनिक हो गई है लेकिन एक चीज़ है जो आज भी नहीं बदली है और वो है विवाह की रस्‍म। अब लोग प्रेम विवाह को ज्‍यादा महत्‍व देने लगे हैं। लेकिन ऐसा कतई भी जरूरी नहीं है कि आप प्रेम संबंध में हैं तो आपका प्रेम विवाह भी निश्चित ही होगा। हिंदू धर्म में 8 प्रकार के विवाह का विधान है जिसमें ब्रह्मा विवाह को सर्वश्रेष्‍ठ माना जाता है और पैशाच विवाह को सबसे नीचे की श्रेणी में रखा गया है। शास्‍त्रों के अनुसार गंधर्व विवाह को ही प्रेम विवाह (Love Marriage) कहा गया है। गंधर्व विवाह के अंतर्गत स्‍त्री और पुरुष अपनी मर्जी और अपनी पसंद से एक दूसरे से विवाह करते हैं। किसका होता है प्रेम विवाह (Prem Vivah) ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार किसी व्‍यक्‍ति का प्रेम विवाह होगा या नहीं ये उसकी कुंडली से ज्ञात किया जा सकता है। कुंडली में विराजमान ग्रहों की स्थिति से यह पता लगाया जा सकता है कि उस व्‍यक्‍ति के जीवन में प्रेम विवाह का योग है या नहीं। तो आइए जानते हैं कि किस तरह कुंडली स...

सास और बहू में हो रही है अनबन तो ये 9 उपाय सुधार देंगे संबंध।

Image
सास और बहू में हो रही है अनबन तो ये 9 उपाय सुधार देंगे संबंध सास और बहू का रिश्ता बड़ा नाजुक होता है। कई बार दोनों पक्ष सही होते हैं पर आमने-सामने आ जाते हैं। वैसे तो इसके कई सामाजिक, पारिवारिक और मनोवैज्ञानिक कारण हैं लेकिन कुछ ज्योतिष के उपाय भी रिश्तों को मधुर बनाने में मददगार सिद्ध हो सकते हैं। 1- दोनों के बीच रिश्ते अच्छे रहें इसके लिए जरूरी है कि सुबह सूर्योदय से पहले घर में झाड़ू लगाकर कूड़ा बाहर कर दें। घर को साफ रखें। 2- यदि बहू रोज सुबह सूर्य भगवान को गुड़ मिला हुआ जल चढ़ाएंगी तो उनकी सास उनसे खुश रहेगी। 3- सास से अपने संबंध अच्छे करने के लिए मंगलवार को सूजी का हलवा बनाकर उसे मंदिर के बाहर बैठे गरीबों में बांटें। 4- अगर दोनों में लड़ाइयां ज्यादा हो रहीं हैं तो दोनों गले में चांदी की चेन पहनें। दोनों एक-दूसरे से सफेद वस्तु का आदान-प्रदान ना करें। 5- बहू यदि सास को साफ मन से 12 लाल और 12 हरी कांच की चूड़ियां भेंट करती है तो इससे दोनों के बीच के मतभेद कम होते हैं। 6- घर की बहू रोजाना पूजा के पश्चात माथे पर हल्दी या केसर की बिंदी लगाएं। 7- अगर दोनों के बीच हमेशा झ...

Grah Kalesh Nivaran Upay गृह कलह निवारण के उपाय, गृह कलह के 10 कारण और 5 निवारण पति पत्नी मैं होगा झगड़ा ख़तम।

Image
www.panditinindia.com   www.expertpandit.com गृह कलह के 10 कारण और 5 निवारण Grah kalesh nivaran वर्तमान युग में अधिकतर घरों में गृह कलह या लड़ाई झगड़े आम बात हो चली है। इसके चलते घर एक धर्मशाला या शरणार्थी शिविर जैसा बन जाता है। जहां लोग बस सोने, खाने, पीने और रहने के लिए रहते हैं। इसके क्या कारण है और इसका समाधान क्या है आओ जानते हैं संक्षिप्त में। 1.कारण : गृह कलह के मुख्यत: 10 कारण है।  1.आपस में प्रेम नहीं होना,  2.वैचारिक मतभेद होना,  3.पितृ दोष होना,  4.शराब, 5 सिगरेट आदि व्यसनों का सेवन करना,  6.ग्रह दोष,  7.घर की महिलाओं का अनादर करना,  8.संस्कारों का अभाव,  9. धन का नाश होना,  10. खुद को घर का मुखिया समझकर अन्य सदस्यों पर हुकूम चलाना। 2.नुकसान : घर में क्रोध, कलह और रोना-धोना आर्थिक समृद्धि व ऐश्वर्य का नाश कर देता है। परिवार बिखर जाता है। रोग पीछे लग जाता है और घटना एवं दुर्घटनाएं बढ़ जाती है। व्यक्ति में हत्या या आत्म हत्या की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। इसलिए घर में कलह-क्लेश पैदा न होने दें। 3. निवारण के 5 उपाय : 1. आपस में प्रेम...

सौतन से छुटकारा पाने का उपाय, आपका पति आपके प्रेम में पागल होने लगेगा और आपकी सौतन से दूर होने लगेगा।

Image
www.panditinindia.com   सौतन से छुटकारा पाने का उपाय अगर आपका पति पराई स्त्री के रूप यौवन के पीछे दीवाना हो जाए तो आपकी खुशियों को ग्रहण लग जाता है। ऐसे में कोई भी चीज़ आपको सुख नही देती। आपके पास एक ही उपाय होता है कि किसी तरह आप अपनी सौतन से छुटकारा पाने का तरीका अपनाये। सौतन से छुटकारा को भले ही बीते जमाने में पति की दूसरी पत्नी के तौर पर सामाजिक मान्यता मिली हुई हो, लेकिन आज दुनिया के किसी भी कोने में इसे अनैतिक समझा जाता है। सौतन किसी पत्नी का सुख-चैन छिनने वाली होती हैं। इसलिए कोई भी स्त्री कभी नहीं चाहेगी कि उसका पति सौतन यानि पराई स्त्री के साथ प्रेम-संबंध कायम करे। इसके लिए वह पति पर तरह-तरह के अंकुश बनाती हैं और भावनात्मक स्तर पर वैवाहिक रिश्तों की पाबंदियां लगाती है। जिन स्त्रियों के पति किसी पराई स्त्री के प्यार में पड़ गए हैं वह स्त्रियां ये टोटके अपनाकर अपने वैवाहिक जीवन को बचा सकती हैं। 1. नारियल, कपूर और धतूरे के बीजो को पीस ले। जब भी आपका पति सामने हो, आप इसका तिलक लगायें। आपका पति आपके प्रेम में पागल होने लगेगा और आपकी सौतन से दूर होने लगेगा। इसको पूरे आत्म-विश्वास...

व्यापार व कारोबार में वृद्धि के लिए करें ये उपाय, मिलेगी सफलता

Image
   www.panditinindia.com    व्यापार व कारोबार में वृद्धि के लिए करें ये उपाय, मिलेगी सफलता किसी भी व्यापारी के लिए उसका व्यापार सर्वोपरी होता हैं। क्योंकि उस व्यापार से व्यापारी का जीवन-यापन होता हैं। लेकिन वर्तमान में नोटबंदी और  GST के बाद से व्यापर में मंदी का दौर चल रहा है जिसके चलते व्यापार कि आय में कमी आई हैं और व्यापारियों में चिंता होने लगी हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं, जो कि आपके व्यापार में वृद्धि करेंगे। तो आइये जनते हैं उन उपायों के बारे में। 1.शुक्ल पक्ष के ब्रहस्पति वार को बारह गोमती चक्र लेकर उस पर हल्दी/केसर से तिलक करके पीले कपडे में बांध कर अपने व्यापारिक स्थल की चौखट पर बांध दे जिससे ग्राहक उसके नीचे से निकले व्यापार में शानदार सफलता मिलती रहेगी। 2. जहाँ पर भी आपका कार्यस्थल हो वहां प्रवेश करने से पहले अपना दाहिने हाथ ज़मीन पर लगाकर फिर मस्तक पर या ह्रदय पर लगायें। ये आसन सा दिखने वाला प्रयोग आपको असीम लाभ दिलाने वाला है। ये व्यापार व कारोबार में वृद्धि के उपाय के अंतर्गत बहुत आसन उपाय है। लेकिन कुछ लोग सोचते ह...

कड़क से कड़क नजर बस 1 रुपए में उतारें अपने ऊपर से..

Image
WWW.PANDITININDIA.COM कड़क से कड़क नजर बस 1 रुपए में उतारें अपने ऊपर से... नजर लगने पर विश्वास करना न करना एक अलग बात है लेकिन हमें अपनी दादी-नानी से पता चलता है कि वे नजर उतारने के लिए क्या-क्या जतन करती रहीं हैं। इस जतन में राशि सिर्फ 1 रुपया ही लगती है... आइए जानते हैं नजर से जुड़ी 7 खास बातें.... 1 . यदि किसी बच्चे नजर लग जाती है तो वह अचानक रोना प्रारंभ कर देता है और खाना अथवा दूध पीना छोड़ देता है। ऐसे में दो सूखी लाल मिर्च, थोड़ा सेंधा नमक और कुछ सरसों के दाने लें। इसके बाद बच्चे के ऊपर से नीचे की ओर तीन बार घुमाएं। इसके बाद ये सब जला दें। जलने पर जब धुआं उठने लगता है तब थोड़ी ही देर में नजर का बुरा असर समाप्त हो जाता है। 2.एक रुई की बाती लें और उसे सरसों के तेल में डुबो दें तत्पश्चात उस बाती को बच्चे के ऊपर से तीन बार उतारें और फिर बिना टोके उसे जला दें। जब वो बाती पूर्ण रूप से जल जाएगी तब बच्चे पर से बुरी नजर का असर भी समाप्त हो जाएगा। 3. यदि आपके व्यवसाय को नजर लग जाती है तो शनिवार के दिन एक हरे नींबू को अपने ऑफिस की चारों दीवारों से स्पर्श कराएं और तत्पश्चात उस नींबू के चार टुक...

होली पर भी मां लक्ष्मी बरसाती हैं धन, पीली सरसों का यह उपाय कर देगा आपको दंग,मिलेगा धन, यश, सुख-समृद्धि और कामयाबी

Image
www.panditinindia.com होली पर भी मां लक्ष्मी बरसाती हैं धन, पीली सरसों का यह उपाय कर देगा आपको दंग,मिलेगा धन, यश, सुख-समृद्धि और कामयाबी मां लक्ष्मी दिवाली पर ही नहीं होली पर भी देती हैं अपार धन का वरदान, जानिए कैसे इस होली पर सरसों के हवन से मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न होली पर भी मां लक्ष्मी बरसाती हैं धन, पीली सरसों का यह उपाय कर देगा आपको दंग यदि आप चाहें तो रंगों के त्योहार होली पर आपकी किस्मत चमक सकती है। लक्ष्मी की बारिश और सुख-समृद्धि कब आपके जीवन में प्रवेश करेगी, यह आपको पता भी नहीं चलेगा। यह सब मुमकिन होगा 'पीली सरसों' के जरिए। इसके लिए आपको होलिका दहन पर पीली सरसों से हवन करना होगा। ऐसा करने पर आपकी हर शुभ मनोकामना पूरी होगी। जी हां, दीपावली के त्योहार की तरह होली में भी आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। होलिका दहन के वक्त सभी राशियों के व्यक्ति पीली सरसों से हवन करें तो वे वर्षभर प्रसन्न रहेंगे, रोग और भय दूर होंगे। इसके अलावा सुख-समृद्धि और विजय की भी प्राप्ति होगी। इसके लिए 'रक्षोघ्नि मंत्र सूक्त' मंत्र को कम से कम 108 बार बोलकर पीली सरसों को होलिका ...