लाल किताब अनुसार मंगलवार को करेंगे ये 10 कार्य तो संकट कटेगा और मिलेगा सुख अपार।
www.panditinindia.com www.expertpandit.com लाल किताब अनुसार मंगलवार को करेंगे ये 10 कार्य तो संकट कटेगा और मिलेगा सुख अपार कहते हैं कि मंगल तो मंगलकर्ता है। मंगल अच्छा तो जीवन में सब मंगल ही मंगल होगा। मंगल का काम है मंगल करना। मंगल अशुभ होता है मांस खाने से। भाइयों से झगड़ने से और क्रोध करने से। मंगल का शासन आपके रक्त पर अधिक होता है इसीलिए रक्त की खराबी भी मंगल के अशुभ की निशानी है। लाल किताब के अनुसार मंगल नेक के देवता हनुमानजी और बद के देवता वेताल, भूत या जिन्न है। अच्छा है तो सेनापति, राजा या नेतृत्वकर्ता, बुरा है तो अपराधी, गुंडा या चोर। मंगलदेव को मांस खाना पसंद नहीं है। पराई स्त्री को देखना और झूठ बोलना भी पसंद नहीं। मंगल अच्छाई पर चलने वाला है ग्रह है किंतु मंगल को बुराई की ओर जाने की प्रेरणा मिलती है तो यह पीछे नहीं हटता और यही उसके अशुभ होने का कारण है। सूर्य और बुध मिलकर शुभ मंगल बन जाते हैं। दसवें भाव में मंगल का होना अच्छा माना गया है। मंगल को शुभ माना गया है जैसे एक ही भाव में सूर्य व बुध की बुधादित्य युति हो, तो मंगल शुभ होता है। आओ मंगलवार के दिन मंगल को शुभ बना...