प्रेम विवाह Love Marriage में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपनाएं ये ज्योतिषीय उपाय।
Love Marriage प्रेम विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपनाएं ये ज्योतिषीय उपाय। आधुनिक जीवनशैली के साथ-साथ लोगों की सोच भी आधुनिक हो गई है लेकिन एक चीज़ है जो आज भी नहीं बदली है और वो है विवाह की रस्म। अब लोग प्रेम विवाह को ज्यादा महत्व देने लगे हैं। लेकिन ऐसा कतई भी जरूरी नहीं है कि आप प्रेम संबंध में हैं तो आपका प्रेम विवाह भी निश्चित ही होगा। हिंदू धर्म में 8 प्रकार के विवाह का विधान है जिसमें ब्रह्मा विवाह को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है और पैशाच विवाह को सबसे नीचे की श्रेणी में रखा गया है। शास्त्रों के अनुसार गंधर्व विवाह को ही प्रेम विवाह (Love Marriage) कहा गया है। गंधर्व विवाह के अंतर्गत स्त्री और पुरुष अपनी मर्जी और अपनी पसंद से एक दूसरे से विवाह करते हैं। किसका होता है प्रेम विवाह (Prem Vivah) ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति का प्रेम विवाह होगा या नहीं ये उसकी कुंडली से ज्ञात किया जा सकता है। कुंडली में विराजमान ग्रहों की स्थिति से यह पता लगाया जा सकता है कि उस व्यक्ति के जीवन में प्रेम विवाह का योग है या नहीं। तो आइए जानते हैं कि किस तरह कुंडली स...