व्यापार व कारोबार में वृद्धि के लिए करें ये उपाय, मिलेगी सफलता
www.panditinindia.com व्यापार व कारोबार में वृद्धि के लिए करें ये उपाय, मिलेगी सफलता किसी भी व्यापारी के लिए उसका व्यापार सर्वोपरी होता हैं। क्योंकि उस व्यापार से व्यापारी का जीवन-यापन होता हैं। लेकिन वर्तमान में नोटबंदी और GST के बाद से व्यापर में मंदी का दौर चल रहा है जिसके चलते व्यापार कि आय में कमी आई हैं और व्यापारियों में चिंता होने लगी हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं, जो कि आपके व्यापार में वृद्धि करेंगे। तो आइये जनते हैं उन उपायों के बारे में। 1.शुक्ल पक्ष के ब्रहस्पति वार को बारह गोमती चक्र लेकर उस पर हल्दी/केसर से तिलक करके पीले कपडे में बांध कर अपने व्यापारिक स्थल की चौखट पर बांध दे जिससे ग्राहक उसके नीचे से निकले व्यापार में शानदार सफलता मिलती रहेगी। 2. जहाँ पर भी आपका कार्यस्थल हो वहां प्रवेश करने से पहले अपना दाहिने हाथ ज़मीन पर लगाकर फिर मस्तक पर या ह्रदय पर लगायें। ये आसन सा दिखने वाला प्रयोग आपको असीम लाभ दिलाने वाला है। ये व्यापार व कारोबार में वृद्धि के उपाय के अंतर्गत बहुत आसन उपाय है। लेकिन कुछ लोग सोचते ह...