Posts

Showing posts from November, 2021

Chhath Puja 2021 कब है छठ पूजा 2021 में, 5 खास बातों से जानिए कि क्या करते हैं इस दिन

Image
www.panditinindia.com   www.astrologerguruarvind.com कब है छठ पूजा 2021 में, 5 खास बातों से जानिए कि क्या करते हैं इस दिन Chhath Puja 2021 Chhath Puja 2021 : हिन्दू कैलेंडर के अनुसार प्रतिवर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी यानी छठी तिथि को छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 10 नवंबर 2021, बुधवार को मनाया जाएगा। यह पर्व खासकर उत्तर भारत का पर्व है। यह पर्व छठी माई और भगवान सूर्य का पर्व है। आओ जानते हैं कि क्या करते हैं इस दिन। 1. कब है कौनसा पर्व : छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का प्रचलन और उन्हें अर्घ्य देने का विधान है। इस दिन सभी महिलाएं नदी, तालाब या जलाशय के तट पर सूर्य को अर्घ्‍य देकर उसकी पूजा करती है। यह पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। 8 नंबर से ही नहाय खा से इस पर्व की शुरुआत हो जाएगी। 9 नंबर को खरना, 10 नवंबर को सांध्य अर्घ्‍य और 11 नवंबर को उषा काल का अर्घ्‍य दिया जाएगा। 2. संतान के सुख के लिए रखती हैं व्रत : छठ पूजा का व्रत महिलाएं अपनी संतान की रक्षा और पूरे परिवार की सुख शांति का वर मांगाने के लिए करती हैं। मान्यता अनुसार इस दिन निःसंतानों को

Diwali 2021: महापर्व दिवाली, अगर आज कर लिया सिंदूर-सरसों का यह छोटा सा उपाय तो नहीं होगी घर में रुपयों की कमी।

Image
www.panditinindia.com   www.astrologerguruarvind.com Diwali 2021: आज है महापर्व दिवाली, अगर आज कर लिया सिंदूर-सरसों का यह छोटा सा उपाय तो नहीं होगी घर में रुपयों की कमी बुरी नजर से बचाएगा यह उपाय  कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाई जाने वाली दिवाली 4 नवंबर 2021, गुरुवार यानि की आज है। दिवाली भारत के सभी प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन शुभ मुहूर्त में सही विधि विधान से लक्ष्मी पूजन किया जाता है और माँ लक्ष्मी से धन संपदा का आशीर्वाद लिया जाता है। दिवाली के दिन को धर्म-शास्त्र से लेकर ज्योतिष और वास्तु शास्त्र आदि में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।  इस दिन किए गए उपाय बहुत प्रभावी नतीजे देते हैं।  दिवाली के दिन उपाय करके पूरे साल सुख-समृद्धि ,सेहत पा सकते हैं, साथ ही अपने परिवार की तमाम परेशानियों से रक्षा भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ लोग इस समय शास्त्रों में बताये गए उपायों का इस्तेमाल करते है। माना जाता है इनका प्रयोग करने से मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है। सरसों का तेल ज्योतिषियों द्वारा बताये गए इन उपायों को सभी राशि के जातक कर सकते है। इनमे से कोई दरिद्रता दूर करने में म

शुभ धनतेरस, 2 नवम्बर 2021 को सुबह से शाम तक ऋग्वेद का यह धन प्राप्ति मंत्र जपें, मिलेगा मनचाहा धन।

Image
http://www.panditinindia.com/   http://www.astrologerguruarvind.com/ आज है शुभ धनतेरस, 2 नवम्बर 2021 को सुबह से शाम तक ऋग्वेद का यह धन प्राप्ति मंत्र जपें, मिलेगा मनचाहा धन । मंगलवार, 2 नवंबर 2021 धनतेरस के दिन इस ऋग्वेद मंत्र का पाठ करने से हर तरह के आर्थिक संकट दूर होते हैं। इस मंत्र का प्रात:काल प्रतिदिन दीपक जलाकर जाप करने से घोर आर्थिक संकटों से भी राहत मिलती है। धनतेरस के दिन सुबह से शाम तक ऋग्वेद का यह धन प्राप्ति मंत्र जपें.... `ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरिरेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।´ ऋग्वेद भावार्थ : हे लक्ष्मीपते ! आप दानी हैं, साधारण दानदाता ही नहीं बहुत बड़े दानी हैं। आप्तजनों से सुना है कि संसार भर से निराश होकर जो याचक आपसे प्रार्थना करता है, उसकी पुकार सुनकर उसे आप आर्थिक कष्टों से मुक्त कर देते हैं - उसकी झोली भर देते हैं। हे भगवान, मुझे अर्थ संकट से मुक्त कर दो। इस मंत्र का प्रात:काल प्रतिदिन दीपक जलाकर जाप करने से आर्थिक संकटों से राहत मिलती है। धनतेरस पर दिन भर इस मंत्र का पाठ करने से हर तरह के आ