शनिवार के दिन करें यह 4 आसान टोटके, शनि देव और हनुमानजी की बरसेगी कृपा।
www.panditinindia.com www.expertpandit.com शनिवार के दिन करें यह 4 आसान टोटके, शनि देव और हनुमानजी की बरसेगी कृपा भगवान शनि देव बड़े ही दयालु हैं। जो भी भक्त उनको सच्चे मन से याद करता है शनिदेव उनको अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। अगर आपको शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या या कोई अन्य दोष हो तो शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दोनों हाथों से स्पर्श करके पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें। शनिवार का दिन भगवान शनि देव का रहता हैं। लेकिन अधिकांश लोगो को यह कम ही पता होगा की शनिवार का दिन श्रीराम भक्त और अत्यंत बलशाली भगवान हनुमानजी का भी रहता हैं। जिस भी व्यक्ति पर इन दोनों की कृपा हो जाएं वह भवसागर पार हो जाता हैं। शनि देव की दृष्टि से मनुष्य धन-धान्य से पूर्ण हो जाता हैं तो महाबली हनुमान की दृष्टि से मनुष्य के दुश्मन अपने आप खत्म होते जाते हैं। शनिदेव और हनुमान जी की लाभकारी दृष्टि और उनका आशीर्वाद पाने हेतु शनिवार को यह 4 टोटके करें। जिससे आपके जीवन में बदलाव के साथ सारे दुःख दर्द दूर हो जाएंगे एवं अटका हुआ धन तथा धन लाभ मिलने लगेगा। आज हम आपको यह 4 टोटके बता रहें हैं जिन्हें आप शनिवार के द...